Breaking
21 Apr 2025, Mon

“भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का सुप्रीम कोर्ट पर विवादित बयान, CJI पर हमला, भाजपा ने किया किनारा”

"भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का सुप्रीम कोर्ट पर विवादित बयान, CJI पर हमला, भाजपा ने किया किनारा"

“भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का सुप्रीम कोर्ट पर विवादित बयान, CJI पर हमला, भाजपा ने किया किनारा”-भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक विवादित बयान देते हुए सीधे सुप्रीम कोर्ट और देश के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना पर हमला बोला है हालांकि विवाद बढ़ने पर भाजपा ने बयान से किनारा कर लिया | दुबे ने शनिवार को कहा देश में जितने गृह युद्ध हो रहे हैं उसके लिए सीजेई जिम्मेदार है सुप्रीम कोर्ट देश को अराजकता की ओर ले जाना चाहता है| दुबे ने कहा आप नियुक्ति करने वाले को निर्देश कैसे दे सकते हैं सीजेई की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं| अगर कानून सुप्रीम कोर्ट बनाएगा तो संसद को बंद कर देना चाहिए |

दुबे के बाद भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने भी ऐसे ही बयान दिए |यह बयान ऐसे समय में आया जब वक्फ एक्ट को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है| सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपालों और राष्ट्रपति के लिए विधायकों पर फैसले की समय सीमा तय करती है| दो-तीन पहले उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाए थे दूसरी और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा सोचिए अगर लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीट  जीत जाती तो देश की हालत क्या होती|

https://x.com/ANI/status/1913564323546386452

यह व्यक्तिगत बयान हम कोर्ट का सम्मान करते हैं भाजपा

सांसदों के बयान पर विवाद बढ़ा |तो भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रात करीब 11:30 बजे बयान जारी किया नड्डा ने कहा निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के न्यायपालिका और सीजेई पर दिए गए बयान से भाजपा का लेना-देना नहीं| यह उनका व्यक्तिगत बयान है | भाजपा इसे  खारिज करती है | हमने हमेशा न्यायपालिका का सम्मान किया है और  उनके आदेशों व सुझावों को स्वीकार किया है| हमारा मानना है कि सुप्रीम कोर्ट सहित सभी अदालतें लोकतांत्रिक का अभिन्न अंग तथा संविधान संरक्षण का आधार है |मैंने ऐसे बयान न देने का निर्देश दिया है|

Also Apply-RRB ALP Recruitment 2025, Latest Notification out, Essential Qualification, Syllabus, Pattern, Important Dates, Application fee and many more–click here.

कौन है निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा ?

निशिकांत दुबे झारखंड के गोड्डा से  भारतीय जनता पार्टी के कोटा से सांसद हैं वह पहली बार 2019 में निर्वाचित हुए थे | उनकी उन्होंने अपनी शिक्षा आर्थिक और प्रबंधन विषयों में पढ़ाई की है | वह संसद में अपने आक्रामक भाषण और वित्तीय मामलों पर पकड़ के लिए जाने जाते हैं  वह समय-समय पर विवादों में भी रहते हैं खासकर सोशल मीडिया और संसद में दिए गए बयानों को लेकर कोई विपक्ष प्रति का हमला बोलते और सामाजिक मीडिया पर विभाग की के लिए जाने जाते हैं हाल में ही उन्होंने एयर इंडिया के उड़ान के दौरान ATC से क्लीयरेंस को लेकर भी चर्चा में आए थे|

और पढ़ें –BSSC नई भर्ती 2025: बिहार में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका! जाने कब शुरू होगी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी(सचिवालय सहायक ) के लिए 1064 पदों के लिए आवेदन शुरू

दिनेश शर्मा एक भारतीय राजनीतिक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं वह उत्तर प्रदेश की राजनीति और अब राष्ट्रीय स्तर पर भी एक प्रमुख चेहरा है वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं दिनेश शर्मा एक प्रोफेसर और शिक्षाविद है वह लखनऊ विश्वविद्यालय में कॉमर्स विभाग का प्रोफेसर रहे हैं|

सीजेई की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं|

भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति एक संवैधानिक प्रक्रिया है जो भारतीय संविधान और न्यायिक परंपराओं पर आधारित है |अनुच्छेद 124(2) के अनुसार भारत के राष्ट्रपति सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति करते हैं| CJI की नियुक्ति सर्वाधिक वरिष्ठ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की होती है |वर्तमान CJI अपने उत्तराधिकारी के रूप में अगले सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश के नाम की सिफारिश करते हैं यह सिफारिश आमतौर पर रिटायरमेंट से लगभग एक महीने पहले की जाती है राष्ट्रपति CJI की सिफारिश के आधार पर नए CJI की नियुक्ति करते हैं इस प्रक्रिया में प्रधानमंत्री और कानून मंत्रालय भी शामिल रहते हैं लेकिन यह ज्यादातर औपचारिक प्रक्रियाएं होती है|

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *