Bihar Police Final Result 2025
बिहार पुलिस में भर्ती का सपना देख रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती), बिहार ने 21,391 पदों के लिए आयोजित हुई भर्ती प्रक्रिया का Bihar Police Final Result 2025 जारी कर दिया है। यह रिजल्ट 2023 में निकाली गई विज्ञापन संख्या 01/2023 के अंतर्गत सिपाही (Constable) पदों के लिए है|
इस भर्ती की अधिसूचना 9 जून 2023 को जारी की गई थी। इसके तहत बिहार पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) और अन्य इकाइयों में सिपाही के 21,391 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए कुल 17,87,720 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। लिखित परीक्षा अगस्त 2024 में 6 विभिन्न तिथियों पर आयोजित की गई थी
लीखित परीक्षा में सफल रहे कुल 1,07,079 उम्मीदवारों को अगली प्रक्रिया यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया गया। यह टेस्ट 9 दिसंबर 2024 से लेकर 10 मार्च 2025 तक आयोजित किया गया था। PET में 86,539 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 40,112 सफल हुए। इन उम्मीदवारों की दस्तावेज़ जांच और अन्य मापदंडों के आधार पर कुल 32,489 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से योग्य पाया गया।
Bihar Police Final Result 2025-इनमें से 21,391 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न आरक्षण श्रेणियों के अनुसार किया गया है। वर्गवार चयनित उम्मीदवारों की संख्या निचे दी जा रही है |
UR | 8556 |
EWS | 2140 |
SC | 3400 |
ST | 228 |
EBC | 3842 |
BC | 2570 |
BC (महिला) | 655 |
कुल | 21391 |
चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट कैसे देखें?
- सबसे पहले बिहार पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाये |
- उसके बाद बिहार पुलिस के सेक्शन पर क्लिक करना हैं |
- फिर फाइनल सिलेक्शन पर क्लिक करके डाउनलोड करना है |
Bihar Police Final Result 2025-Download Now
पूरा रिजल्ट सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपना रोल नंबर देखकर संबंधित जिला/इकाई में चयन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को जल्द ही नियुक्ति पत्र प्राप्त होंगे। शारीरिक दक्षता और दस्तावेज़ सत्यापन में सफल न रहने वाले उम्मीदवारों की जगह प्रतीक्षा सूची से नियुक्ति संभव है। चयनित अभ्यर्थियों को नियत समय पर संबंधित जिला कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा।
Note-नवीनतम सरकारी नौकरियों की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।