Bihar School New Timing 2025
बिहार में गर्मी की छुट्टियाँ अब समाप्त होने वाली हैं और इसी के साथ गर्मी भी समाप्त होने को हैं बिहार में मॉनसून से दस्तक दे दी हैं इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग ,बिहार सरकार ने एक अहम बदलाव किया है। 23 जून 2025 से राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में नया समय लागू किया जा रहा है।
Also Read-Bihar Teacher Transfer Report 2025: जाने आपके जिले में कितना प्रतिशत शिक्षको का स्कुल हुआ आवंटन |
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इसको लेकर एक आधिकारिक आदेश जारी किया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि अब सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे।यह निर्णय बढ़ती गर्मी और शैक्षणिक गतिविधियों को संतुलित करने के उद्देश्य से लिया गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार सभी स्कूल 23 जून से नीचे दी गई नई समय सारणी (School Time Table) के अनुसार चलेंगे:
🕒Bihar School New Timing 2025(23 जून से लागू)
समय | गतिविधि |
---|---|
9:30 AM | स्कूल शुरू / प्रार्थना सभा |
10:00 AM – 10:40 AM | पहली कक्षा |
10:40 AM – 11:20 AM | दूसरी कक्षा |
11:20 AM – 12:00 PM | तीसरी कक्षा |
12:00 PM – 12:40 PM | मध्यांतर (MDM और ब्रेक) |
12:40 PM – 1:20 PM | चौथी कक्षा |
1:20 PM – 2:00 PM | पांचवीं कक्षा |
2:00 PM – 2:40 PM | छठी कक्षा |
2:40 PM – 3:20 PM | सातवीं कक्षा |
3:20 PM – 4:00 PM | आठवीं कक्षा / स्कूल छुट्टी |
अगर आप बिहार में रहते हैं और आपके बच्चे किसी सरकारी या निजी विद्यालय में पढ़ते हैं, तो यह बदलाव आपके लिए जरूरी है। नया टाइम टेबल सुनिश्चित करता है कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की सेहत का भी ध्यान रखा जाए। कृपया यह जानकारी स्कूल प्रशासन और अन्य अभिभावकों के साथ जरूर साझा करें।