Bihar STET 2025
बिहार शिक्षा विभाग ने एक ऐतिहासिक और व्यापक फैसला लेते हुए Bihar STET 2025 का आयोजन, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सभी विषयों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) लेने कर निर्णय लिया गया हैं | इससे पहले कुछ विषयों तक ही STET की सीमितता थी, लेकिन अब सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विषयों को इसमें शामिल कर दिया गया है। यह निर्णय शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लिया गया है और इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बिहार में शिक्षक गुणवत्ता सुधारने के लिए यह कदम बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। STET परीक्षा एक प्रकार की पात्रता परीक्षा है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के पास विषय की आवश्यक समझ और शिक्षण क्षमता है। अब से 9वीं से 12वीं तक के किसी भी विषय में शिक्षक बनने के लिए STET पास होना अनिवार्य होगा।
और पढ़े –Aurangabad Heatwave Alert: क्या होगा नया स्कुल टाइमिंग , DM ने जारी किया आदेश
पेपर | स्तर | विषय |
---|---|---|
पेपर 1 | माध्यमिक (कक्षा 9-10) | हिन्दी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान), सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), शारीरिक शिक्षा, संगीत, नृत्य, चित्रकला, कृषि, गृह विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान |
पेपर 2 | उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) | हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, मैथिली, बंगला, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, गणित, कंप्यूटर, वाणिज्य, कृषि विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, नृत्य, चित्रकला |
शिक्षा विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि Bihar STET 2025 परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड को परीक्षा कार्यक्रम तैयार करने का अधिकार दिया गया है। परीक्षा तिथि की घोषणा बोर्ड द्वारा अलग से की जाएगी। इस निर्णय के तहत BSEB को सभी विषयों में प्रश्नपत्र तैयार करने, परीक्षा केंद्र निर्धारित करने और मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
शिक्षा विभाग ने यह आदेश इसलिए भी जारी किया है ताकि भविष्य में किसी भी विषय के शिक्षक की नियुक्ति विवाद से परे हो। विभाग के अनुसार अब कोई भी विषय ऐसा नहीं होगा जिसमें बिना STET पास किए शिक्षक नियुक्त हो। इसके अलावा विभाग ने BSEB को यह निर्देश भी दिया है कि यदि कोई नया विषय विद्यालयों में जोड़ा जाता है, तो उसके लिए भी अलग से STET आयोजित किया जाएगा।