CUSB PG Admission 2025
अगर आप अभी अभी graduate हुए हैं तो ये खबर आपके लिए है |गया में स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) ने 21 मई 2025 को PG प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार CUET (PG)-2025 परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं और CUSB के PG प्रोग्राम्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें 21 मई 2025 से 2 जून 2025 के बीच ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए ₹500 और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए ₹200 निर्धारित किया गया है।
🎓 CUSB PG Admission 2025 प्रोग्राम्स की सूची
CUSB विभिन्न विषयों में 28 PG प्रोग्राम्स की पेशकश करता है, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
-
M.Sc. इन बायोटेक्नोलॉजी, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, पर्यावरण विज्ञान, जीवन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, सांख्यिकी, कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, भौतिकी, रसायन विज्ञान।
-
M.A. इन पत्रकारिता एवं जनसंचार, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध, इतिहास, अंग्रेज़ी, हिंदी।
-
M.Com., M.Ed., M.P.Ed., LLM, M.Pharm. इन फार्मास्युटिक्स और फार्माकोलॉजी।
इन प्रोग्राम्स की विस्तृत जानकारी और पात्रता मानदंड के लिए उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पीडीएफ़ का संदर्भ लेना चाहिए।
🗓️ CUSB PG Admission 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ
प्रवेश प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में आयोजित की जाएगी:
-
ऑनलाइन पंजीकरण और दस्तावेज़ अपलोड: 21 मई 2025 से 2 जून 2025 तक।
-
पंजीकरण में सुधार : 4 जून 2025।
-
प्रथम चरण की कट-ऑफ सूची की घोषणा: 11 जून 2025।
-
प्रथम चरण के लिए शुल्क भुगतान: 11 जून से 15 जून 2025 तक।
-
द्वितीय चरण की कट-ऑफ सूची की घोषणा: 20 जून 2025।
-
द्वितीय चरण के लिए शुल्क भुगतान: 20 जून से 23 जून 2025 तक|
-
तृतीय चरण की कट-ऑफ सूची की घोषणा: 27 जून 2025
-
तृतीय चरण के लिए शुल्क भुगतान: 27 जून से 30 जून 2025 तक।
-
अंतिम रूप से प्रवेशित छात्रों की सूची का प्रकाशन: 8 जुलाई 2025।
📝 CUSB PG Admission 2025 आवेदन प्रक्रिया
-
पंजीकरण: उम्मीदवारों को https://cusbcuet.samarth.edu.in/pg/ पर जाकर पंजीकरण करना होगा।
-
दस्तावेज़ अपलोड: अनिवार्य दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी, जिनकी सूची यहाँ दी गई है।
-
पंजीकरण शुल्क का भुगतान: निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
-
प्रोग्राम शुल्क का भुगतान: कट-ऑफ सूची में चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रोग्राम शुल्क का भुगतान करना होगा।
✅ पात्रता मानदंड
प्रत्येक प्रोग्राम के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं। उम्मीदवारों को सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्होंने CUET (PG)-2025 परीक्षा में उस विषय के लिए आवेदन किया है, जो उनके इच्छित प्रोग्राम से संबंधित है। विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
💰 शुल्क संरचना
प्रत्येक प्रोग्राम की शुल्क संरचना यहाँ विस्तृत रूप से दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे शुल्क भुगतान से पहले संबंधित प्रोग्राम की शुल्क संरचना की जांच कर लें। नहीं तो प्रोग्राम के निर्धारित शुल्क से काम जमा करने पर आपको counselling के लिए नहीं बुलाया जाएगा |