Delhi Capitals News- IPL 2025 में दिल्ली को करारा झटका
TATA IPL 2025 का रोमांच चरम पर है और इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने निजी कारणों की वजह से इस सीज़न से नाम वापस ले लिया है। उनकी जगह अब अफगानिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल (Sediqullah Atal) को टीम में शामिल किया गया है।
Delhi Capitals News-क्यों हटे हैरी ब्रूक?
हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 की नीलामी में खरीदा था और उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन सीज़न शुरू होने से पहले ही उन्होंने निजी कारणों से खुद को इस लीग से बाहर कर लिया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) और खिलाड़ी की ओर से कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि ब्रूक जल्द ही क्रिकेट में वापसी करेंगे।
और पढ़े –Rohit Sharma Test Retirement: “एक टेस्ट युग का अंत”-जाने पूरी ख़बर-क्लिक करें
Delhi Capitals News-सेदिकुल्लाह अटल की आईपीएल में एंट्री
दिल्ली कैपिटल्स ने सेदिकुल्लाह अटल को उनके बेस प्राइस ₹1.25 करोड़ में साइन किया है। यह अटल के लिए एक बड़ा मौका है, क्योंकि पहली बार वे IPL जैसे बड़े मंच पर खेलेंगे। वह दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देने के लिए जाने जाएंगे। सेदिकुल्लाह अटल अफगानिस्तान के एक होनहार युवा क्रिकेटर हैं, जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा है। साल 2023 में उन्होंने T20I डेब्यू किया और इसके बाद से वो अफगानिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 49 T20 मैचों में 34.25 के औसत से 1507 रन बनाए हैं जिसमे 13 अर्धशतक भी शामिल हैं जो उनकी प्रतिभा का साफ़ संकेत है।
Delhi Capitals News-दिल्ली कैपिटल्स को कैसे फायदा हो सकता है?
दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस सीजन में बैलेंस की जरूरत थी। और ये बैलन्स को सेदिकुल्लाह अटल इस भूमिका को निभा सकते हैं। उनकी स्ट्राइक रेट और गेम को फिनिश करने की क्षमता टीम के लिए फायदेमंद हो सकती है। ये बाये हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ स्पिन भी करा सकते हैं |
और पढ़े-Mayank Agrawal join RCB: RCB के टीम में हुआ दमदार खिलाड़ी की वापसी-जाने पूरी खबर
IPL 2025 में DC की उम्मीदें
दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले कुछ वर्षों से ट्रॉफी से दूर रही है। इस बार टीम ने संतुलित स्क्वाड तैयार किया है और सेदिकुल्लाह अटल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका देकर यह संकेत दिया है कि वे भविष्य को ध्यान में रखते हुए टीम बना रहे हैं। कोच हेमंग भदानी और कप्तान ऋषभ पंत की जोड़ी इस बार कुछ नया कर दिखा सकती है। सोशल मीडिया पर दिल्ली कैपिटल्स द्वारा सेदिकुल्लाह अटल को साइन करने की खबर के बाद फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है। बहुत से क्रिकेट प्रेमी अटल को “अगला राशिद खान” बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि IPL उनके करियर को नई ऊंचाई देगा।
सेदिकुल्लाह अटल की दिल्ली कैपिटल्स में एंट्री उनके और अफगानिस्तान क्रिकेट दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। IPL जैसे मंच पर अच्छा प्रदर्शन उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में और मजबूत बना सकता है। दिल्ली कैपिटल्स को भी उनसे काफी उम्मीदें होंगी। अब देखना यह है कि क्या वह इस मौके को भुना पाते हैं या नहीं।