भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक और जबरदस्त SUV की एंट्री होने जा रही है—Maruti Escudo Hybrid SUV. मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर SUV रेंज को एक नया आयाम देते हुए Escudo को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस किया है। ये गाड़ी भारत से पहले जापान में लॉन्च हो चुका हैं
Maruti Escudo Hybrid SUV–हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का कमाल
Maruti Escudo Hybrid में Petrol और Electric motor का शानदार कॉम्बिनेशन दिया गया हैं, जिससे गाड़ी न सिर्फ माइलेज बढ़ाएगी, बल्कि पर्यावरण को भी कम नुकसान पहुंचाएगी। यह तकनीक ना सिर्फ फ्यूल एफिशिएंसी को बेहतर बनाती है, बल्कि लो एमीशन के साथ चलती है। इलेक्ट्रिक मोटर होने के कारण पर्यावरण को भी काम नुकसान होगा |
Maruti Escudo Hybrid SUV- इंजन और परफॉर्मेंस
Maruti Escudo Hybrid SUV में एक 1.5 लीटर का Strong Hybrid पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो लगभग 114 bhp की पावर जनरेट करेगा। यह इंजन e-CVT ट्रांसमिशन से लैस होगा, जो ड्राइव को स्मूथ और रिस्पॉन्सिव बनाएगा। हाइब्रिड तकनीक के कारण यह SUV संभावित रूप से 27 से 28 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज दे सकती है। इसकी पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी इसे लंबी दूरी की यात्राओं और शहर के दैनिक सफर—दोनों के लिए एक परफेक्ट SUV बनाती है।
Maruti Escudo Hybrid SUV– डिज़ाइन और फीचर्स
Maruti Escudo Hybrid SUV का डिज़ाइन बोल्ड और प्रीमियम अपील के साथ आता है। इसका फ्रंट ग्रिल मस्कुलर और दमदार लुक देता है, जो सड़क पर इसे एक खास पहचान दिलाता है। SUV में दिए गए LED हेडलैम्प्स और DRLs (Daytime Running Lights) इसे मॉडर्न और आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा, ड्यूल टोन कलर ऑप्शन्स ग्राहकों को पर्सनलाइजेशन का एक स्टाइलिश विकल्प प्रदान करते हैं। केबिन के अंदर, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो स्मार्ट कनेक्टिविटी और यूज़र फ्रेंडली इंटरफेस के साथ आता है। साथ ही इसमें 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले और ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक टेक्नोलॉजी से भरपूर और सुरक्षित SUV बनाते हैं।
Also Read-Tata Sierra 2025: टाटा सिएरा की दमदार वापसी इस साल, EV और ICE दोनों वर्ज़न में!
Maruti Escudo Hybrid SUV को सुरक्षा के लिहाज़ से भी काफी आधुनिक और भरोसेमंद बनाया गया है। इसमें संभावित रूप से 6 एयरबैग्स मिल सकते हैं, जो ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। SUV में Electronic Stability Program (ESP), Hill Hold और Hill Descent Control जैसे फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं, जो पहाड़ी और कठिन रास्तों पर ड्राइविंग को सुरक्षित बनाते हैं। बच्चों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखते हुए इसमें ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स की सुविधा दी जा सकती है, जिससे यह SUV एक फैमिली-फ्रेंडली और फुल-प्रूफ सेफ्टी पैकेज के रूप में सामने आती है।
Maruti Escudo Hybrid SUV–कीमत और लॉन्च डेट
अभी तक कंपनी ने इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि इसे 2025 के अंत तक भारतीय बाज़ार में उतारा जाएगा। संभावित कीमत ₹12 लाख से ₹16 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रह सकती है।
Disclaimer-यह लेख Maruti Escudo Hybrid SUV से जुड़ी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स, कंपनी के आधिकारिक लेख और खुलासे एवं जानकार सूत्रों के आधार पर लिखा गया हैं इनमे दिए गए फीचर कीमत और डिटेल्स कंपनी की भविष्य की घोषणाओ के अनुसार बदल सकते हैं | अतं: किसी भी प्रकार के निर्णय पर पहुँचने के पहले कंपनी के आधिकारिक वेबसाईट या डीलर से संपर्क जरूर करें।
Maruti Escudo Hybrid SUV-FAQs
Q1. मारुति Escudo Hybrid SUV क्या है?
उत्तर: मारुति Escudo Hybrid एक अपकमिंग हाइब्रिड SUV है जो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन (emission) प्रदान करती है। यह मारुति की आने वाली फ्यूचरिस्टिक SUV में से एक है।
Q2. Escudo Hybrid का इंजन कैसा होगा?
उत्तर: इसमें 1.5L का पेट्रोल इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलेगा, जो लगभग 114 bhp की पावर देगा। इसमें e-CVT गियरबॉक्स हो सकता है।
Q3. इस SUV की माइलेज कितनी होगी?
उत्तर: मारुति Escudo Hybrid SUV की माइलेज 27 से 28 किमी प्रति लीटर तक हो सकती है (संभावित), जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे फ्यूल-इफिशिएंट SUV बना सकती है।
Q4. Escudo Hybrid SUV में कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे?
उत्तर: इसमें मिलने वाले संभावित फीचर्स हैं:
- 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- ADAS (Advanced Driver Assistance System)
- 360 डिग्री कैमरा
- हेड-अप डिस्प्ले
- LED हेडलैम्प्स और प्रीमियम इंटीरियर
Q5. क्या यह गाड़ी ऑटोमैटिक होगी?
उत्तर: जी हां, Escudo Hybrid में e-CVT (Continuously Variable Transmission) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है।
Q6. इस गाड़ी की भारत में लॉन्च डेट क्या है?
उत्तर: अभी तक कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट घोषित नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि इसे 2025 के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
Q7. Maruti Escudo Hybrid की कीमत क्या होगी?
उत्तर: इसकी संभावित शुरुआती कीमत ₹12 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹16 लाख तक जा सकती है।
Q8. क्या यह गाड़ी EV है?
उत्तर: नहीं, यह एक Strong Hybrid SUV है, जो पेट्रोल इंजन और बैटरी मोटर दोनों से चलती है। यह पूरी तरह EV (Electric Vehicle) नहीं है।
Q9. इसका मुकाबला किन गाड़ियों से होगा?
उत्तर: भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मुख्य रूप से Hyundai Creta, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Honda Elevate Hybrid, और Kia Seltos से होगा।
Q10. क्या मारुति Escudo पहले भी भारत में लॉन्च हो चुकी है?
उत्तर: नहीं, Escudo एक ग्लोबल SUV ब्रांड है जिसे भारत में पहली बार हाइब्रिड फॉर्मेट में लॉन्च किया जाएगा।